फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three youths died due to bike collision in lakhimpur kheri

रफ्तार बनी काल: लखीमपुर खीरी में दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो घायल

Thu, 09 Feb 2023 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 12:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में बुधवार की रात सड़क हादसा हो गया। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। 

विज्ञापन
three youths died due to bike collision in lakhimpur kheri
सड़क पर पड़े घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे ढखेरवा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की जान चली गई। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही गई, जबकि दो युवकों की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के कांति देवी इंटर कॉलेज के पास दो तेज रफ्तार बाइक सामने-सामने से टकरा गईं। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक पर पांच युवक सवार थे। बाइक टकराने से पांच युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  धौरहरा पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में चीत्कार मची हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत 

  • रोहित जायसवाल पुत्र मेवालाल निवासी रिछौना थाना लहरपुर, जिला सीतापुर
  • नीरज चौहान (35 वर्ष) पुत्र मनोहर निवासी भटपरवा थाना खमरिया
  • राजेश (30 वर्ष) पुत्र दयाराम निवासी नरैना बाबा कस्बा धौरहरा 

ये घायल हुए

  • सुनील जायसवाल निवासी देवीपुरवा थाना धौरहरा
  • संजय जायसवाल निवासी देवीपुरवा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed