फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three thousand students have exam

तीन हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 09 Jan 2016 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three thousand students have exam
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। जिसमें तीन हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के लिए जिले भर में दस परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। जिसमें 3547 विद्यार्थियों ने पंजीक रण कराया लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चली। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 482 परीक्षार्थियों में 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी लगभग 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।   
विज्ञापन

निघासन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में नवोदय की परीक्षा शांति पूर्वक हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य आरआर शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए दो सौ विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था इसमें 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में 516 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा में ब्लाक बांकेगंज से पंजीकृत 336 विद्यार्थियों में से 223 और कुंभी ब्लाक से पंजीकृत 307 में से 293 विद्यार्थी शामिल हुए। नवोदय विद्यालय मितौली के शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस मौके पर सचल दस्ते में तहसीलदार रामदेव निषाद, बीईओ बांकेगंज विनोद कुमार, नसीर अहमद, युसुफ अली और मोहम्मद असफाक आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में धौरहरा, रमियाबेहड़ और ईसानगर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 396 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 370 परीक्षार्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रतिनिधि रंजना अवस्थी, नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार और सीओ धौरहरा मनोज यादव ने जायजा लिया। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, रमेशचंद्र मौर्य और रमेश पंकज के अलावा प्रभारी कोतवाली धौरहरा अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। जेपी कॉलेज में दो ब्लाकों की नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 298 बच्चों में 244 ने परीक्षा दी  जबकि 54 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
ये जानकारी केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य मनोज खरे ने दी। पसगवां ब्लाक के 107 पंजीकृत बच्चों में 93 बच्चे शामिल हुए जबकि 14 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी गुप्ता ने केंद्र का निरीक्षण किया।
केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में संदीप तिवारी, श्रीमती लाली के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी  मोहम्मदी सुनील कुमार पसगवां, दिनेश चंद्रा, उपप्रधानाचार्य शशि शेखर मिश्रा परीक्षा प्रभारी सुंदरलाल वर्मा, अशोक गुप्ता, समेत 16 कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
पलियाकलां। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें 121 बच्चों ने हिस्सा लिया और 43 गैरहाजिर रहे। नायब तहसीलदार ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
शनिवार को दिन में 11 से अपराह्न 1.30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 164  बच्चों ने आवेदन किया था और इसमें से 121 ने हिस्सा लिया। नकलविहीन परीक्षा के लिए नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने यहां का निरीक्षण किया। एबीआरसी अरुण कुमार वर्मा भी लगातार निरीक्षण करते रहे।  परीक्षा व्यवस्था में  बीईओ निघासन संजय शुक्ला, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली की प्राचार्य अनीता कुमारी, केंद्र प्रभारी एसएल रावत भी जुटे रहे।

प्रवेश पत्र नहीं मिलने का लगाया आरोप
कई आवेदनकर्ताओं ने प्रवेश पत्र न आने का आरोप लगाया। इसके चलते नौ आवेदनकर्ता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। खंड शिक्षाधिकारी को दिए पत्र में  कहा गया है कि एक एनपीआरसी के पास सभी फार्म जमा हुए थे और सुविधा शुल्क भी लिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि प्रवेश पत्र फर्जी नामांकन के कारण नहीं आए हैं। विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed