फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three teams reached the quarter-finals after winning their pre-quarter-final matches.

Lakhimpur Kheri News: प्री क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर तीन टीमें पहुंचीं क्वार्टर फाइनल में

Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three teams reached the quarter-finals after winning their pre-quarter-final matches.
फरधान। थाने के सामने चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवें दिन तीन प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें फरधान बाजार, पुरैना पैंथर और पुरैना इलेवन की टीमों ने लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पहला मैच उदयपुर और पुरैना पैंथर के बीच खेला गया। इसमें उदयपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने पुरैना पैंथर की टीम ने 9.3 ओवर आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सीएचसी फरधान और फरधान बाजार के बीच खेला गया। इसमें फरधान बाजार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएचसी फरधान की टीम आठ विकेट खोकर दस ओवर में 76 रन ही बना सकी। इस तरह फरधान बाजार ने 22 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच पुरैना एलेवन और भुड़हा की टीमों के बीच खेला गया। पुरैना एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुड़हा टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी और पुरैना की टीम ने 51 रनों से मुकाबला जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजय, सचिन और मंगल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed