फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three students injured after being hit by an ambulance, one dead

Lakhimpur Kheri News: एंबुलेंस की चपेट में आकर तीन छात्राएं घायल, एक की मौत

Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three students injured after being hit by an ambulance, one dead
ओयल। एलआरपी चौकी क्षेत्र में कालेज से घर लौट रहीं तीन छात्राएं एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उपचार के दौरान लखनऊ में एक छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम हसनापुर कोरैया निवासी जगतपाल की पुत्री रुचि, भागवतपाल की पुत्री उपासना और संजय कुमार की पुत्री काजल (तीनों बीए की छात्राएं) सीतापुर मार्ग स्थित अजय शांति डिग्री कालेज से मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से घर लौट रही थीं। छात्राएं ग्राम आधाचाट मोड़ के पास पहुचीं थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस की उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर लगने से तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद मची चीख पुकार सुन आसपास के लोगों सहित राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। राहगीरों ने ओयल पुलिस को सूचना देकर तीनों घायल छात्राओं को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से काजल व उपासना की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं रुचि को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल

- गोला विधायक ने अपने निजी वाहन से सीएचसी में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरधान। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर मूर्तिहा गांव के सामने किसी वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। रास्ते से निकल रहे गोला विधायक अमन गिरि ने तीनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी फरधान में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर अधीक्षक ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव किशुनपुर निवासी कौशल, लखनियापुर निवासी सौरभ पांडे, एक अन्य युवक के साथ मंगलवार को बाइक से जा रहे थे। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर मूर्तिहा गांव के सामने उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। तीनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। उसी समय गोला विधायक अमन गिरि रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क पर पड़े तीनों घायलों को देखकर वह रुक गए और जानकारी ली।

सूचना के बावजूद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। विधायक ने तीनों घायलों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक अमित बाजपेई ने बताया कौशल (26) वर्ष और 22 वर्षीय अज्ञात की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed