{"_id":"66258c26c0318f8dc00f6524","slug":"three-people-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-truck-three-seriously-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-386830-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Mon, 22 Apr 2024 01:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:05 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। तेज गति से दौड़ रहे ट्रक की चपेट में दो बाइकें आ गईं। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर, एक की गोला सीएचसी में मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा गया। बाद में तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र में रविवार रात करीब दस बजे दो बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। गोला-सिकंदराबाद मार्ग पर बेलाबोझी पुलिया के पास दोनों बाइकों को ट्रक की टक्कर लग गई।
विज्ञापन
थानाथ्यक्ष श्रद्धा सिंह ने बताया कि मरने वालों में नीमगांव थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी श्रवण और गोला थाना क्षेत्र के कोडरी निवासी सूरज , इद्रजीत पुत्र चंद्र प्रकाश शामिल हैं। विकास यादव पुत्र महावीर यादव, उपेन्द्र यादव पुत्र इंद्रपाल यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बरेली में ईंट भट्ठा मालिक की हत्या: बीच-बचाव करने पर मजदूर ने तमंचे से सीने में मारी गोली, आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि दो बाइकें मौके पर पड़ी मिलीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह बात सामने आई है कि सड़क पर पड़े घायल चिल्ला रहे थे, लेकिन कोई वाहन चालक रुक नहीं रहा था। काफी देर तक घायल सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बाइकें जिस तरह से क्षतिग्रस्त थीं, इससे माना जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा के आसपास रही होगी।
अनियंत्रित कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
गोला कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिहा चौराहे के पास रविवार की शाम लखीमपुर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर साइकिल मिस्त्री के खोखे से टकरा गई। खोखे पर खड़े लोग दूर जा गिरे। 60 साल के साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई, चार घायल हो गए। सड़क पर भीड़ जुटने से जाम के हालात बन गए। गंभीर घायल पांच वर्षीय बच्चे को जिला अस्पताल से लखनऊ लेकर किया है।
गांव मूर्तिहा निवासी ताज अहमद थाना फूलबेहड़ के गांव हकीमपुर निवासी इरफान अहमद के साथ गोला किसी काम से जा रहे थे। मूर्तिहा चौराहे पर पहुंचने के बाद बाइक में हवा डलवाने के लिए रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल मिस्त्री के खोखे पर खड़े थे। फूलबेहड़ गांव निवासी आर्यन अपने पिता बालगोविंद के साथ साइकिल सही कराने के लिए तेजीराम की दुकान पर बैठा था।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य फरधान पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखकर तेजीराम एवं पांच वर्षीय आर्यन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल ओयल में इलाज के दौरान तेजीराम की मौत हो गई। आर्यन पुत्र बालगोविंद को गंभीर रूप से घायल होने की वजह से लखनऊ रेफर कर दिया।
गोला कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिहा चौराहे के पास रविवार की शाम लखीमपुर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर साइकिल मिस्त्री के खोखे से टकरा गई। खोखे पर खड़े लोग दूर जा गिरे। 60 साल के साइकिल मिस्त्री की मौत हो गई, चार घायल हो गए। सड़क पर भीड़ जुटने से जाम के हालात बन गए। गंभीर घायल पांच वर्षीय बच्चे को जिला अस्पताल से लखनऊ लेकर किया है।
गांव मूर्तिहा निवासी ताज अहमद थाना फूलबेहड़ के गांव हकीमपुर निवासी इरफान अहमद के साथ गोला किसी काम से जा रहे थे। मूर्तिहा चौराहे पर पहुंचने के बाद बाइक में हवा डलवाने के लिए रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल मिस्त्री के खोखे पर खड़े थे। फूलबेहड़ गांव निवासी आर्यन अपने पिता बालगोविंद के साथ साइकिल सही कराने के लिए तेजीराम की दुकान पर बैठा था।
जल्लाद बाप: बेटे की हत्या कर खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी हड्डियां, हैरान करने वाली है वजह
इसी दौरान लखीमपुर से गोला जा रही एक अनियंत्रित कार आई और खोखे को टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन (5), साइकिल मिस्त्री तेजीराम (60), बाल गोविंद (55) वर्ष घायल हो गए। बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े ताज अहमद और इरफान भी कार की टक्कर लगने से बाइक समेत सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य फरधान पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखकर तेजीराम एवं पांच वर्षीय आर्यन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल ओयल में इलाज के दौरान तेजीराम की मौत हो गई। आर्यन पुत्र बालगोविंद को गंभीर रूप से घायल होने की वजह से लखनऊ रेफर कर दिया।