{"_id":"6898ddfeec4957ad2b0276cf","slug":"three-people-filed-nominations-for-the-post-of-president-and-two-for-the-post-of-general-secretary-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152940-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अध्यक्ष के लिए तीन और महामंत्री के लिए दो लोगों ने किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अध्यक्ष के लिए तीन और महामंत्री के लिए दो लोगों ने किए नामांकन
Sun, 10 Aug 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पदाधिकारियों के नामांकन करते चुनाव समिति के लोग। स्रोत :सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। नगर की बाथम वैश्य महासभा के पदाधिकारियों के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन व महामंत्री पद के लिए दो नामांकन हुए।
चिल्ड्रेंस एकेडमी जूनियर विभाग में रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता, विमल कुमार गुप्ता, लोकेश कुमार गुप्ता और बालकृष्ण गुप्ता बल्लू के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार गुप्ता मंगला, संजय कुमार गुप्ता, और संदीप मित्तल ने नामांकन करवाया।
महामंत्री पद के लिए मिथलेश कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता रब्बू ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए, इसलिए दोनों पदों पर मतदान होना सुनिश्चित हो गया है।
नामांकन के समय सुशील कुमार गुप्ता और सुरेश गुप्ता सहित प्रत्याशियों के प्रस्तावक, अनुमोदक और समर्थक मौजूद रहे। मतदान 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कृषक समाज इंटर कॉलेज में होना सुनिश्चित किया गया है। 4 बजे के बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। संवाद