{"_id":"663be40d539773460a063e49","slug":"three-lakh-rupees-stolen-from-sbi-customer-service-center-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119561-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से तीन लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से तीन लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगो की लगी भीड़-संवाद
महेवागंज। चोरों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंध लगा दी। मंगलवार की देर रात केंद्र के शटर की साइड की पट्टी उखाड़कर तीन लाख रुपये से भरा बैग उठाकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
कोतवाली सदर के मकसोहा गांव निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि खंभारखेड़ा (मैनहा) चौराहे पर वह एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उसी में किराने की दुकान भी है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की शाम बैग में तीन लाख रुपये की नकदी रखकर और केंद्र पर भाई को बैठाकर वह किसी काम से चले गए थे। उन्हें आने में देर हो गई। रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर भाई घर चला गया। रुपये से भरा बैग दुकान में ही छूट गया।
बुधवार सुबह दुकान खोलने गए तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने साइड से शटर की पट्टी उखाड़कर दुकान में रखा बैग चोरी कर लिया। पास के एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग आते दिखे। उन लोगों ने दुकान के बाहर लगा बल्ब बुझा दिया। फुटेज में चेहरे साफ नजर नहीं आए। पीड़ित ने पुलिस व बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुजेट खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
तीन घरों को भी निशाना बनाया, जेवरात समेट ले गए
चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के साथ तीन घरों को भी निशाना बनाया। पहली घटना गांव लखनापुर में आरती देवी पत्नी स्व. विनोद के घर हुई। मंगलवार रात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे चार हजार रुपये, जेवर समेत हजारों का माल चोरी कर ले गए। रैनी गांव के प्रताप सिंह के घर पर भी चाेरों ने धावा बोला। 1500 रुपये और कपड़े उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी गोपाल सिंह के घर से एक हजार की नकदी, जेवर व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।