फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three kilometers of the canal were searched, yet the girl was still missing

Lakhimpur Kheri News: तीन किलोमीटर नहर खंगाली, फिर भी किशोरी का पता नहीं

Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three kilometers of the canal were searched, yet the girl was still missing
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा चौराहा स्थित शारदा नहर में लापता हुई परागीपुरवा निवासी चांदनी (16) की तलाश बुधवार को भी जारी रही। एसडीआरएफ ने मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे और बुधवार को दिनभर नहर में खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद सीओ शिवम कुमार ने एसडीआरएफ टीम के साथ तलाश शुरू कराई थी। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। बुधवार सुबह फिर शुरू हुए अभियान में एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर के करीब तीन किलोमीटर हिस्से में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

किशोरी ने जिस स्थान से नहर में छलांग लगाई थी, वहां उसकी चप्पलें मिली थीं। हालांकि, कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला। किशोरी के भाई छोटू ने बताया कि परिवार भी मंगलवार से ढखेरवा चौराहे और नहर के किनारों पर उसकी तलाश कर रहा है। नहर में पानी का बहाव तेज है और कई स्थानों पर गहराई करीब 15 फुट है। मगरमच्छ और घड़ियाल की मौजूदगी के कारण एसडीआरएफ जवान सावधानी से तलाश कर रहे हैं। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से लगातार किशोरी की तलाश कर रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed