फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three including two children died of fever

बुखार से दो बच्चों सहित तीन की मौत

Sat, 10 Sep 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three including two children died of fever
मृतक सोनू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
एक बच्चे का जिला अस्पताल की आईसीयू में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का प्रकोप रोजाना बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से शुक्रवार को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित आठ बच्चों का इलाज जारी है। उधर, पसगवां ब्लॉक के गांव सेमराघाट में एक बच्चे और खमरिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बुखार आने पर रुद्रपुर महेवागंज निवासी नत्थू आठ साल पुष्प राजा को लेकर जिला अस्पताल आए, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को
विज्ञापन

उसकी मौत हो गई, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में पलिया के बरतेर निवासी पांच वर्षीय अनमोल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा बुखार पीड़ित सीता, गौरव, शादाब, रहमान, यूसुफ, हिना, जुगनू का इलाज चल रहा है। इनकी हालत में अब सुधार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खमरिया। सीएचसी क्षेत्र के गांव खमरिया पंडित निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि 25 वर्षीय पुत्र सुरजीत गुप्ता को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। इस पर उसे सीएचसी खमरिया में दिखाया, लेकिन फायदा न होने पर लखीमपुर के एक निजी अस्पताल ले जाकर दिखाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया।। मगर, वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मोहम्मदी। मोहल्ला भानपुर बनवारी के मजरा बबरिया में बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। गांव निवासी बुखार पीड़ित 20 वर्षीय प्रदीप और 50 वर्षीय हरीराम को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा का कहना है कि हरीराम और प्रदीप को अस्पताल की हालत में सुधार होने पर छुट्टी कर दी गई है। उधर, भानपुर बनवारी, बवरिया एवं बसविरवा गांव में रोज टीम जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed