फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three including husband wife killed in collision between truck and bike in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ट्रक की टक्कर से दंपती समेत तीन लोगों की मौत, एक अन्य घायल; बाइक पर सवार थे चारों

Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लालजीपुरवा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया 

विज्ञापन
Three including husband wife killed in collision between truck and bike in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में ढखेरवा-धौरहरा रोड पर लालजीपुरवा के पास रविवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को पुलिस ने सीएचसी धौरहरा पहुंचाया।

विज्ञापन


धौरहरा के देवमुनिया में रहने वाला छोटू साहनी घाघरा घाट जरवल रोड निवासी जयहिंद, उसकी पत्नी अंजली उर्फ किरन और टीकादासपुरवा निवासी विजयराज के साथ बाइक से धौरहरा की ओर से जा रहा था। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। 
विज्ञापन


लालजीपुरवा के पास हुआ हादसा 
रविवार शाम करीब सात बजे धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर लालजीपुरवा के पास ढखेरवा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जयहिंद (24), अंजली उर्फ किरन व विजयराज की मौत हो गई। छोटू साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। छोटू के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से अन्य जानकारियां नहीं मिल पा रही थी। पुलिस, अन्य माध्यमों जांच-पड़ताल में जुटी है। मृतक के परिजनों को सूचना की जा रही है।

ट्रक की तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
परिवहन और पुलिस विभाग वाहनों की स्पीड पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ढखेरवा- धौरहरा रोड पर हुए हादसे का कारण तेज रफ्तार ट्रक को बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था। बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग गया। वहीं, बाइक पर चार लोग सवार थे। यह भी हादसे का एक कारण रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed