फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three hospitals running without registration sealed

Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीकरण चल रहे तीन अस्पताल सील

Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three hospitals running without registration sealed
गोला गोकर्णनाथ। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान तीन अस्पताल सील किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पहली टीम में नोडल अधिकारी मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट लालजी पासी और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके रावत की टीम ने बिना पंजीकरण के अवैध रूप से खुटार रोड पर संचालित माही मेटरनिटी सेंटर और शिवाय मेटरनिटी सेंटर को सील किया।
विज्ञापन

दूसरी टीम में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार और मेडिकल ऑफिसर डॉ. यामिनी बादल की टीम ने नए बाइपास स्थित नीलकंठ अस्पताल में छापा मारा। मौजूद स्टाफ कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला। उसे परिजन लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नीलकंठ हॉस्पिटल को पूर्व में भी सील किया गया था। 50,000 दंड शुल्क कोषागार में जमा कराने के बाद मुख्यालय से पंजीकरण कराकर अस्पताल को चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed