फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three gangsters of inter-caste gang arrested

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters of inter-caste gang arrested
पकड़े गए इनामिया बदमाश - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान अंतर जनपदीय गिरोह के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने तीनों पर इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों बदमाशों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार को वह एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय के साथ लालपुर बैरियर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग बस से लखीमपुर की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने बस से थाना फरधान के गांव करनपुर नीभा निवासी मोहम्मद असलम, चांद बाबू और नूम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की थाना फरधान में दर्ज गैंगस्टर के मामले में पुलिस तलाश कर रही थी। एसपी ने मोहम्मद असलम पर 15000 रुपये, नूर मोहम्मद और चांद बाबू पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। जिले के थानों पर कई आपराधिक मामले इन पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

दो आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति
ममरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सिसोरा नासिर निवासी चांद मियां पुत्र बाबू और गांव मानाखेड़ा निवासी नसीबउल्ला पुत्र सकीमउल्ला की संपत्ति कुर्क करने का आदेश एसओ हैदराबाद को दिया है। दोनों गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। यह जानकारी एसओ हैदराबाद सुमित कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed