{"_id":"637fcbebe2cf0f04fd05dfd6","slug":"three-friends-went-out-on-a-bike-to-see-the-fair-without-helmet-two-died-in-the-accident-lakhimpur-news-bly504899328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच सकती थीं दो जिंदगी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीनों नहीं पहने थे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच सकती थीं दो जिंदगी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, दो की मौत, तीनों नहीं पहने थे हेलमेट
Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
सार
पिहानी के गांव अंबारी निवासी जीतू (32), रामगोपाल (55) और रिजवान (22) जंगबहादुरगंज में चल रहे रामलीला मेला देखने के लिए घर से निकले थे। बुधवार रात करीब आठ बजे मेला देखने जाते समय जंगबहादुरगंज बाईपास के उदयपुर शारदा नहर पुल के करीब पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नेशनल हाईवे-30 पर जंगबहादुरगंज बाईपास पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरदोई जिले के पिहानी के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
पिहानी के गांव अंबारी निवासी जीतू (32) पुत्र दाताराम, रामगोपाल (55) पुत्र नन्हू और रिजवान (22) पुत्र निषाद जंगबहादुरगंज में चल रहे रामलीला मेला देखने के लिए घर से निकले थे। बुधवार रात करीब आठ बजे मेला देखने जाते समय जंगबहादुरगंज बाईपास के उदयपुर शारदा नहर पुल के करीब पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जीतू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने पर एसएचओ पसगवां निर्भय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज जंगबहादुरगंज साहब लाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने हादसे में घायल राम गोपाल और रिजवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर में इलाज के दौरान रामगोपाल की भी मौत हो गई। वहीं, रिजवान मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन