{"_id":"67a3a5b773e4715f1a06a3ed","slug":"three-friends-riding-a-bike-while-going-to-a-birthday-party-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138619-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
महेवागंज। मंगलवार शाम दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कह घर से निकले बाइक सवार तीन हमउम्र दोस्तों की सदर कोतवाली के बेड़नापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। रात साढ़े नौ बजे रामापुर चौकी पुलिस से घर वालों को हादसे की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे।
सदर कोतवाली के महेवागंज निवासी और टेंट व्यवसायी कौशल चक्रवर्ती ने बताया कि छोटा बेटा अंकुल (18) घर में स्थित टेंट की दुकान पर काम कराने के बाद शाम लगभग छह बजे बड़े बेटे की बाइक लेकर अकेले घर से निकल गया। पूछने पर उसने लखीमपुर में एक दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कही।
पता चला कि पड़ोस के ही हाजीपुरवा गांव निवासी फुटवियर दुकानदार निसार का पुत्र मो. समीर और सदर कोतवाली के पचकोरवा गांव निवासी सतीश का पुत्र मोहित (20) भी साथ थे। कौशल ने बताया रात 9:30 पर रामापुर चौकी पुलिस ने फोन से सड़क हादसे में बेड़नापुर पेट्रोल पंप के पास बेटे की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
एक-एक कर तीनों मृतक युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। शवों की हालत देख परिजन बिलख पड़े। वहीं बाइक के भी टुकड़े हो गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है।