{"_id":"651e6b5684daeb7d50051887","slug":"three-friends-crushed-by-overspeed-vehicle-in-lakhimpur-kheri-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Thu, 05 Oct 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:40 PM IST
सार
थाना खमरिया के पड़ोसी गांव महरिया निवासी तीन दोस्त बृहस्पतिवार सुबह टहलने गए थे। बसढ़िया चौराहा के पास तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई। दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक मोहित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बसढ़िया चौराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने तीन दोस्तों को रौंद दिया। इससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों दोस्त एक ही गांव के निवासी थे। सुबह-सुबह हाईवे पर टहल रहे थे।
विज्ञापन
थाना खमरिया क्षेत्र के महरिया गांव निवासी शत्रोहन लाल का 14 वर्षीय पुत्र मोहित भार्गव गांव के दो अन्य साथियों रामजीवन के 14 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और अंगन के 12 वर्षीय पुत्र शोभित भार्गव के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे पीलीभीत- बस्ती हाईवे पर टहलने निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त टहलने के बाद सड़क किनारे बैठकर सुस्ताने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन
इसी दौरान सिसैया से लखीमपुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। हाईवे किनारे टहल रहे अन्य लोगों ने हादसा देखकर तीनों बच्चों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मोहित भार्गव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों नीरज और शोभितको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में मृत मोहित भार्गव उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। जबकि घायल नीरज कक्षा आठ और शोभित कक्षा छह का छात्र है। पिकअप चालक पिकअप छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उधर, थाना खमरिया पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।