{"_id":"972f9e7b23145b14fd16d864f8cd3b0d","slug":"three-fertilizer-shops-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खाद की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खाद की दुकानें सील
बेलरायां/निघासन (खीरी)
Updated Wed, 07 Jan 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की तस्करी का हब बन चुके तराई के इस इलाके में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम पीके सिंह और सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने पुलिस बल के साथ बेलरायां-कड़िया मार्ग पर स्थित खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को सील कर दिया।
बतादें कि भारत, नेपाल का सीमावर्ती क्षेत्र होने से यहां की दुकानों से जिलाधिकारी को लगातार खाद की प्रत्येक बोरी पर ओवररेटिंग और खाद की तस्करी की शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों को डीएम गौरव दयाल ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम निघासन और सीओ ने सिंगाही और बेलरायां चौकी पुलिस की मदद से थाना सिंगाही क्षेत्र के बेलरायां कड़िया मार्ग पर आघा दर्जन खाद की दुकानों पर सघन छापामारी की। स्टाक रजिस्टर, कैश मेमो लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आदि की गहनता से जांच की। जांच के दौरान हरद्वाही बाजार तिराहे के समीप, चीनी मिल के केन यार्ड और रेलवे फाटक के समीप स्थित खाद की दुकानों पर काफी अनियमितताएं पाई गईं। गोदामों का सघनता से निरीक्षण करने पर खाद की उपलब्धता, स्टाक रजिस्टर में भिन्नता और गड़बड़ी पाए जाने पर एसडीएम ने स्टाक रजिस्टरों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही विशेष शर्मा, श्यामू और नन्हे वर्मा फर्टिलाइजर की दुकानों को सील कर ताला जड़वा दिया।