{"_id":"66edded4d7d231b0bf024154","slug":"three-elderly-people-died-in-a-single-night-in-khanpur-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-129451-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खानपुर गांव में एक ही रात में तीन बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खानपुर गांव में एक ही रात में तीन बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
फरधान। गांव खानपुर में बृहस्पतिवार रात तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में कोई नई बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। पूरे गांव में इस बात को लेकर दहशत है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान की ग्राम पंचायत खानपुर में बृहस्पतिवार की रात 62 वर्षीय राजाराम की मौत हो गई। राजाराम करीब एक साल से पेट की बीमारी से पीड़ित थे। इसी गांव के 63 वर्षीय रामविलास की भी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। यह भी कुछ अर्से से बीमार थे। गांव के तीसरे व्यक्ति 70 वर्षीय जमुनादीन की भी इसी रात मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि करीब एक साल से पेट की बीमारी से परेशान रहते थे। एक ही रात में छोटे से गांव में तीन बुजुर्गों की एक साथ मौत से गांव में लोग डरे-सहमे हैं। आकाश, प्रदीप, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि सभी के मन में कोई नई बीमारी फैलने का डर है। प्रधान पति दिलीप वर्मा एवं ग्रामीण संदीप कुमार का कहना है कि मरने वाले तीनों बुजुर्ग थे। बीमार भी चल रहे थे, लेकिन एक ही रात एक साथ मौतें सोचने का विषय हैं।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने बताया इन तीनों की जानकारी मीडिया के से मिली है। खानपुर गांव में इससे पहले जांच हो चुकी हैं। तब कोई बीमारी निकली थी। फिर भी टीम भेज कर दोबारा जांच करवा ली जाएगी।