फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three divorce issue is connected to the dignity of women

महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है तीन तलाक का मुद्दा  

Wed, 07 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 07 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Three divorce issue is connected to the dignity of women
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाती सिंह ने बसपा और सपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

कहा, प्रदेश में गुंडाराज
तीन तलाक का मामला महिलाओं के सम्मान और नारी के शोषण से जुड़ा हुआ है, न कि किसी धर्म और जाति से। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह का। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला सम्मेलन में स्वाति ने सपा और बसपा सरकार की महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर बखिया उधेड़ी। कहा कि पहले बसपा और अब सपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।
स्वाति ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मायावती पर वोटों की बोली लगाने का आरोप लगाते हुए प्रहार किए। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से न्याय के लिए इसका विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा परिवारवाद की पार्टी है। सूबे में भ्रष्टाचार और गुंडाराज है। महिलाएं असुरक्षित हैं। जिला संयोजिका पुष्पासिंह ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पालिकाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव, सदर विधान सभा  प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, रमेशचंद्र मिश्रा, सुनीता शुक्ला, संतोष कुमारी, रचना शुक्ला, विजय लक्ष्मी मिश्रा, सुधा शर्मा, साधना सिंह, विजय महेश्वरी, अनुुराग मिश्रा, कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, कमलेश मिश्रा, आईटी के अभिषेक मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
महिला सम्मेलन के मंच पर पहुंचकर रेशमा बेगम ने अपनी कई साथी महिलाओं के साथ भाजपा में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई  ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed