फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three children orphaned by the death of a woman

Lakhimpur Kheri News: महिला की मौत से अनाथ हुए तीन बच्चे

Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three children orphaned by the death of a woman
बेंचेपुरवा में माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथ हु बच्चे। संवाद
बिजुआ। गांव चौखड़िया निवासी सुनीला देवी की करवाचौथ के दिन बुखार से हुई मौत के बाद उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए। उनके पति रामनरेश की पांच वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार की दयनीय हालत की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्चों की मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामनरेश की मौत के बाद बच्चों को पालने की जिम्मेदारी सुनीला पर आ गई थी। शुक्रवार को करवाचौथ के दिन बच्चों का पेट पालने के लिए सुनीला गांव स्थित अपनी बहन के यहां मजदूरी पर धान काटने गई थी। वहीं, उसकी बुखार के चलते मौत हो गई। उनके तीनों बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 15 वर्षीय प्रियंका, छोटी दस वर्षीय शिवानी और 12 साल का अमित है।
विज्ञापन



बच्चों के नाम पिता की चार बीघा जमीन है, जो शारदा नदी में कट गई है। कटी हुई जमीन का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। राशन कार्ड नहीं बना है। एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान के माध्यम से तीनों बच्चों के लिए खाना और देखभाल की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि तीनों बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed