{"_id":"5f2067ea8ebc3e639745b616","slug":"three-accused-arrested-with-cattle-animal-one-absconding-lakhimpur-news-bly414368274","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
मोहम्मदी। चौकी क्षेत्र के एक गांव से गोमती नदी पर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने गोवंशूय पशु के साथ तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि सूचना पर चौकी इंचार्ज अमीरनगर लल्ला गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक गन्ने के खेत में छिप गए। तभी कुछ दूरी पर चार लोग एक बैल को नदी की ओर ले जाते दिखाई दिए। उन्होंने घेरा बंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अमीरनगर निवासी हारुन, कयूम, हंशा बताया। मोहम्मदपुर निवासी दीन मोहम्मद मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बैल, 2 छुरे, 2 कुल्हाड़ी बरामद कर सभी के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विवेचना एसआई जगपाल को सौंपी है। संवाद