फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three accused arrested in Suhel Khan's murder case

Lakhimpur Kheri: उधारी के विवाद में की गई थी सुहेल की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 02:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गोला निवासी सुहेल खां की हत्या उधारी के विवाद में हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Three accused arrested in Suhel Khan's murder case
सुहेल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने गोला निवासी सुहेल खां की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र में छितौनिया गांव के पास गोला की वीरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी सुहेल खां (23) का अधजला शव मिला था। चौथे दिन शनिवार को पुलिस ने हत्या आरोपी रामनिवास उर्फ डिंपल, गोविंद वर्मा निवासी मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी और आदित्य वर्मा निवासी मोहल्ला पटेल नगर गोला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल चाकू, मृतक सुहैल खां का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फोन, कार, शराब की खाली बोतल और खून लगी प्लास्टिक की बोरी बरामद की। 
विज्ञापन


दुकान पर उधारी को लेकर हुआ था विवाद 
सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि रामनिवास वर्मा की दुकान से सुहेल खां और उसका परिवार सामान लेता था। दुकान की उधारी को लेकर मार्च, 2024 में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसमें रामनिवास की ओर से सुहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से आदित्य वर्मा (जो दोनों का दोस्त है) सुहेल को बुलाकर ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद सुहेल खां के शव को छितौनिया गांव के पास ले जाकर गड्ढे में फेंक दिया और पेट्रोल डालकर जलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजदों को पुलिस ने छोड़ा 
मृतक के भाई शोएब की तहरीर पर पुलिस ने गोला के रहने वाले सलमान, गोलू और अभय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की जांच में निर्दोष पाए जाने पर तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed