{"_id":"5edfd9838ebc3e42e72b2b39","slug":"thousands-lost-due-to-fire-in-two-houses-lakhimpur-news-bly408724818","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में आग लगने से हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में आग लगने से हजारों का नुकसान
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ-गुलरिया। तहसील क्षेत्र के गांव बघौड़ा में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से एक घर जल गया तो भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर के मजरा पलिया पुरवा में गैस सिलिंडर फट गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। मकान में दरारें पड़ गईं हैं।
गांव बघौड़ा निवासी नीरज शुक्ला सोमवार को परिवार सहित घर के बाहर सो गया। बिजली नहीं थी, घर में ढिबरी जलाकर रख दी। सुबह जब उसकी पत्नी जगी तो धुआं उठता देख दरवाजा खोला तो वह दंग रह गई। आग से दस हजार नकद, कपड़े, बिस्तर, ज्वेलरी और किराने का सामान जल चुका था। नीरज के भाई कमलकिशोर ने तहसील के अधिकारियों को सूचना दी। लेेखपाल कमल सिंह ने मौका मुआयना कर शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
उधर, पलिया पुरवा में कोयल देवी (48) पुत्र छोटू (10) के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह घर के अंदर गैस सिलिंडर फट गया, जिससे घर में रखा काफी सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोयल देवी उनका पुत्र छोटू घर के बाहर थे। सिलिंडर फटने से मकान में दरारें आ गईं। धमाके की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। सिलिंडर फटने से अनाज, बर्तन, बाक्स आदि टूटफूट गए। क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी मौके पर पहुंचे और महिला को आर्थिक सहायता दी। कोयल देवी का उज्ज्वला गैस कनेक्शन है।