फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Those on whom power theft is doing the same to stop crime

जिन पर अपराध रोकने की जिम्मेदारी वही कर रहे बिजली चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Those on whom power theft is doing the same to stop crime
पुलिस चौकी खमरिया - फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार सख्त है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी इसको लेकर गंभीर हैं, लेकिन ढखेरवा पुलिस चौकी के सिपाहियों और बिजली कर्मियों के बीच हुए विवाद में पुलिस की चोरी खुलकर सामने आ गई। इस खेल में बिजली विभाग के अफसरों की भी संलिप्तता सामने आई है। हालांकि बिजली अफसर अब अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
थाना निघासन की ढखेरवा चौकी पुलिस ने गुरुवार की शाम बिजली लाइन ठीक कर आ रहे बिजली कर्मी प्रशांत श्रीवास्तव को रोक लिया था। वाहन चेकिंग कर रही ढखेरवा चौकी पुलिस ने पास दिखाने के बाद उसका चालान कर दिया था। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने खंभे से कटिया डालकर जलाई जा रही पुलिस चौकी की बिजली काट दी थी। इससे नाराज चौकी के सिपाहियों ने उपकेंद्र ढखेरवा के एसएसओ विनोद मौर्या, लाइनमैन विनोद गौतम और सुस्मेश की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले की खमरिया, बेलरायां समेत कई ऐसी पुलिस चौकियां हैं, जहां बिजली कटिया डालकर ही जलाई जा रही है। इन चौकियों में कनेक्शन नहीं हैं। पुलिस ने निकट लगे बिजली के खंभों से तार जोड़ रखे हैं। लोग समझते हैं कि इन चौकियों पर कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंकिक विभाग से जमा होता है बिल लखीमपुर खीरी। जिले के थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस दफ्तरों और पुलिस लाइन का बिल पुलिस विभाग की आंकिक शाखा से जमा होता है। थाना प्रभारी अपने-अपने थानों के बिल आंकिक शाखा को भेजते हैं। जहां से पुलिस महकमा बिजली के बिलों का भुगतान करता है।
- पूर्व में हर थाना और चौकियों पर सरकार ने कनेक्शन करने के आदेश दिए थे। इसलिए बिजली कनेक्शन होगा। हो सकता है कि मीटर आदि खराब हो गया हो। इसे दिखवाते हैं, जहां कनेक्शन नहीं होगा। उन थानों और चौकियों पर कनेक्शन कराया जाएगा। -अरविंद सिंघल अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed