फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Those doing excellent work in the field of disability will get state award

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Wed, 19 Jul 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Those doing excellent work in the field of disability will get state award
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। बताया कि विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति, दिव्यांग, संस्था अथवा स्वैच्छिक संगठन अपना प्रस्ताव तीन प्रतियों मे पांच जुलाई तक उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन



इन श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए।
राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के राज्य स्तरीय पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed