फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This year there are five Mondays in Sawan... more opportunities to worship Shiva

Lakhimpur Kheri News: इस साल सावन में पांच सोमवार... शिव आराधना के अवसर ज्यादा

Wed, 17 Jul 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
This year there are five Mondays in Sawan... more opportunities to worship Shiva
बांकेगंज। इस साल 29 दिन का सावन माह भक्तों को शिव आराधना करने के ज्यादा मौके देने जा रहा है। सावन में इस बार पांच सोमवार होंगे। पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा। सावन का महीना 29 दिन का होगा।
विज्ञापन

गोला के मशहूर ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। इसी दिन से सावन माह का आरंभ हो रहा है। इस बार सावन मास में यह शुभ संयोग बन रहा है कि सावन की शुरूआत सोमवार से और समापन भी सोमवार को हो रहा है। सावन मास का आरंभ 22 जुलाई दिन सोमवार से और समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को होगा। इस बार सावन में पांच सोमवार का व्रत किया जाएगा,जो बेहद शुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार सावन के पहले सोमवार पर एक या दो नहीं, बल्कि पांच अद्भुत योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। पंडित रामदेव मिश्र ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार सावन के सोमवार का व्रत करने से भाग्योदय होता है और भक्तों पर शिवकृपा बनी रहती है। सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से ग्रह -नक्षत्रों का शुभ फल मिलता है। सभी दोष दूर होते हैं। क्योंकि भगवान शिव सभी ग्रह-नक्षत्र और सृष्टि के स्वामी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले सोमवार को पांच अद्भुत संयोग
इस बार सावन के पहले सोमवार को पांच अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। सावन मास के पहले सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में विराजमान होने के कारण नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनि स्वराशि कुंभ में रहने की वजह से शश योग बन रहा है। शश योग के साथ सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला सवार्थ सिद्ध योग भी सावन के पहले सोमवार पर बन रहा है। इन पांच शुभ योग में महादेव की पूजा की जाएगी, जिससे शुभ फल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed