फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time will be kept separate ballot boxes

इस बार भी अलग-अलग रखी जाएंगी मतपेटियां

Sat, 07 Nov 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की ही तरह प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर दो अलग-अलग मतपेटिकाएं रखी जाएंगी। हरे मतपेटी में प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे, वहीं सफेद रंग की मतपेटी में ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बाबत प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग के मुताबिक प्रधान पद का मतपत्र हरे रंग का होगा और ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि दोनों मतपेटियों पर स्टिकर चिपकाने के  निर्देश दिए गए हैं। ताकि मतदाता वोट डालते समय किसी तरह के भ्रम में न रहें। एडीएम के निर्देश के बाद ब्लाक मुख्यालयों पर रखी मतपेटिकाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही नए मतदान स्थलों के चयन और वहां कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस बार निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले सभी कर्मचारियों को एक ही दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें वे कर्मचारी भी शामिल होंगे जो पहली बार निर्वाचन ड्यूटी में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सात से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए तैनात होंगे दो एआरओ
लखीमपुर खीरी। प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उसके मुताबिक एक न्याय पंचायत में 15 या उससे कम मतदान स्थल अथवा सात या उससे कम ग्राम पंचायतें हैं वहां एक एआरओ नियुक्त किया जाएगा। मतगणना के लिए एक प्लस दो का टेबिल का एक सेट लगाया जाएगा। जिसमें एक टेबिल पर प्रधान और दो टेबिलों पर सदस्य ग्राम पंचायत की मतगणना होगी। जहां मतदान स्थलों की संख्या 15 से अधिक है अथवा न्याय पंचायत में सात से अधिक ग्राम पंचायतें हैं, वहां एक अतिरिक्त एआरओ को नियुक्त किया जाएगा। मतगणना में महिला कर्मचारियों की जगह नए कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतदान और मतगणना में 15 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा। मतगणना स्थल के लिए पर्याप्त मात्रा में बड़े कमरे उपलब्ध नहीं होने पर उसी परिसर में पंडाल लगाकर मतगणना कराने पर निर्णय लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed