{"_id":"65c29f1f44ca9d8d4403c41b","slug":"this-time-also-bjp-will-win-both-the-lok-sabha-seats-in-lakhimpur-jps-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114151-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में इस बार भी दोनों लोकसभा सीटों पर होगी भाजपा की जीत : जेपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर में इस बार भी दोनों लोकसभा सीटों पर होगी भाजपा की जीत : जेपीएस
विज्ञापन
बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री व कलस्टर प्रभारी जेपी एस राठौर-स्रोत पार्ट
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को खीरी व धौरहरा लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी जेपीएस राठौर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बार भी दोनों सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी। इसके लिए कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए अपने विवेक से कार्य करें। जेपीएस राठौर को पांच लोकसभा क्षेत्र धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, खीरी और मिश्रिख का क्लस्टर हेड बनाया गया है।
उन्होंने दोनों लोकसभा संचालन समिति के विकसित भारत अभियान व गांव चलो अभियान की समीक्षा की। इतना ही नहीं नारी शक्ति, बंधन महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, किसान मोर्चा सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा, भाजपा का परचम पूरे देश में पहरा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का प्रतिफल है। अब भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए कार्य करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने भी पदाधिकारियों से चर्चा की।
संचालन समिति की बैठक में खीरी लोकसभा प्रभारी वासुदेव मौर्य, अचिंत मल्होत्रा, संयोजक विनीत मनार, धौरहरा लोकसभा प्रभारी संतोष सिंह, संयोजक रामकिशोर मिश्रा, जिला महामंत्री रामजी मौर्य, रमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बृजेश सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष लोकसभा संयोजक विनीत मनार, कुलभूषण सिंह, ज्योति बरतारिया, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।