फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   This time 90 cross campaign got the support of hawkers

अबकी बार 90 पार मुहिम को मिला हॉकरों का साथ

Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
This time 90 cross campaign got the support of hawkers
हॉकरों को बांटे गए निमंत्रण पत्र।
कुछ घंटों में हॉकरों ने बांटे 25 हजार निमंत्रण कार्ड
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की मुहिम अबकी बार 90 पार के तहत घर-घर दस्तक देकर निमंत्रण कार्ड बांटने में एक और नई कड़ी जुड़ गई है। मतदान के एक दिन पूर्व जिले भर में घर-घर निमंत्रण पहुंचाने के लिए मंगलवार की सुबह डीएम के आह्वान पर समाचार पत्रों के एजेंसी होल्डर व समाचार वितरकों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

डीएम के लोकतंत्र के महापर्व मतदान के 25 हजार निमंत्रण पत्र को समाचार वितरकों ने समाचार पत्र के साथ घर-घर दस्तक देकर महज कुछ घंटों में वितरित किया। सूचना कर्मी लोकेश कुमार गुप्ता ने राजकीय रोडवेज बस अड्डा पहुंचकर एजेंसी होल्डर्स एवं समाचार वितरकों को डीएम के मतदान अपील वाले वीडियो को सुनाया। इस दौरान उन्होंने इकट्ठा होकर स्वयं भी मतदान करने एवं अपने परिवारी जन एवं रिश्तेदारों से भी शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed