{"_id":"5f20689b8ebc3e63e442f664","slug":"things-out-of-control-lockdown-again-lakhimpur-news-bly4143679138","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हालात काबू से बाहर, फिर से लगे लॉकडाउन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हालात काबू से बाहर, फिर से लगे लॉकडाउन’
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात काबू से बाहर हो रहे हैं। बढ़ती संक्रमितों की संख्या के चलते लोग दहशत में हैं, ऐसे में उनका कहना है कि अब फिर से लॉकडाउन की जरूरत है। मंगलवार को बड़ी संख्या में संक्रमितों की वायरल हुई सूची से लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखीं, साथ ही हड़कंप मचा रहा।
व्यापारी एवं समाजसेवी मुकेश राठी का कहना है कि नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ समय के लिए लॉकडाउन पुन: लागू होना चाहिए और प्रशासन को सख्ती से पेश आना चाहिए। बाजार खुलने का समय कम किया जाना चाहिए।
समाजसेवी वरुण अग्रवाल का कहना है कि कोरोना एक ऐसी बीमारी है जिससे बच पाना नामुमकिन प्रतीत हो रहा है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए देशी दवाइयों का उपयोग करें। साथ ही मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है, जिससे कोरोना की चेन टूटे।
विज्ञापन
रोटरी क्लब संस्थापक अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का कहना है कि इन दिनों बढ़ते कोरोना के मामलों से लोगों में खौफ है। तमाम प्रयास के बाद भी लोगों में लापरवाही देखी जा रही है। इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि प्रथम चक्र में 15 दिन का लॉकडाउन लगाए।
शिक्षक अवधेश मिश्र का कहना है कि स्थानीय प्रशासन एहतियातन कड़े कदम उठाए। लगातार बढ़ती संख्या चिंतनीय है। जब आवश्यकता हो तभी लोग घर से बाहर निकलें। गाइडलाइन का पालन जरूरी है।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र गुप्ता का कहना है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि बाजार खुलने का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक करे। जरूरी है कि लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।