{"_id":"667207411931d3778d07d204","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-the-closed-house-of-a-businessman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122567-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: व्यापारी के बंद घर से लाखों का सामान समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: व्यापारी के बंद घर से लाखों का सामान समेट ले गए चोर
Wed, 19 Jun 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान-संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंदरपुरम के बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे की दीवार से अंदर दाखिल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला सुंदरपुरम निवासी आलोक मौर्य का बीज भंडार मौर्य नाम से प्रतिष्ठान है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने गए थे। घर में ताला पड़ा था। सोमवार की देर रात जब वह घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर दंग रह गए। कमरों के अंदर रखी अलमारियों का सामान अस्त-व्यस्त मिला। आलोक मौर्य ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
मौके पर सीओ सदर रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह, डाॅग स्कवॉड व फोरेंसिक और सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे और बारीकी के साथ मुआयना किया। आलोक ने बताया कि चोरों ने डेढ़ से दो लाख रुपये की नकदी, एक किलो चांदी, करीब सौ चांदी के पुराने सिक्के सहित सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा लिखकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।