फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be widening of Lakhimpur-Dudhwa road

लखीमपुर-दुधवा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
There will be widening of Lakhimpur-Dudhwa road
demo photo - फोटो : demo photo

कैबिनेट ने 26 हजार लाख रुपये पुनरीक्षत लागत को दी स्वीकृति

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से दुधवा राष्ट्रीय पार्क तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 26544.47 लाख रुपये के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गई है।

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल लखीमपुर से दुधवा पार्क तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, जिसे पीडब्ल्यूडी का निर्माण खंड एक और निर्माण खंड तीन द्वारा कराया जा रहा है। अब तक करीब 60 प्रतिशत कार्य हो पाया है, लेकिन बजट के अभाव में काम रुक गया था। इस परियोजना के तहत लखीमपुर-बिजुआ-भीरा-पलिया-दुधवा-गौरीफंटा (राज्य मार्ग संख्या 90) के चैनेज जीरो से 55.920 और चैनेज 57.00 से 64.00 तक सड़क चौड़ीकरण होना है। इसके साथ ही सिसैया- धौरहरा- निघासन- पलिया- धनौराघाट- पूरनपुर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 101) के चैनेज 82.65 से 83.38 तक का भाग आता है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से यातायात सुविधा अच्छी होने के साथ ही समय की बचत होगी। इससे पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्घि होगी और दुधवा के आसपास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed