फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be convenience in going to Purnagiri Darbar, CRS inspection will be done in the end of March

Lakhimpur Kheri News: शाहगढ़-पीलीभीत रूट पर अप्रैल से चल सकती हैं ट्रेनें

Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
There will be convenience in going to Purnagiri Darbar, CRS inspection will be done in the end of March
माला स्टेशन पर किया गया विद्युतीकरण
मैलानी/बांकेगंज। शाहगढ़-पीलीभीत रेलखंड के बीच आमान परिवर्तन का काम अब अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था आरवीएनएल मार्च के आखिर में सीआरएस निरीक्षण की तैयारी में है। इसके बाद अप्रैल में ट्रेनें चलने की पूरी संभावना है। ट्रेनें चलने पर पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन

आरवीएनएल के सेक्शन प्रभारी केएम विश्वकर्मा ने बताया कि शाहगढ़ से पीलीभीत तक ट्रैक का काम पूरा हो गया है और शनिवार को सिविल विभाग की ओर से डीजल इंजन से ट्रैक का सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। माला स्टेशन पर लाइन नंबर एक को बनाने में आने वाली बाधाएं भी दूर हो गई हैं। इसे अतिशीघ्र बना लिया जाएगा। शाहगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम भी चल रहा है। क्षेत्र में चल रहे विद्युतीकरण काम में माला स्टेशन पर लाइन नंबर एक और ब्रिज के ऊपर कनेक्टिंग शॉर्ट लगाने का कार्य ही शेष बचा है।
विज्ञापन

इसके बाद शीघ्र ही विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में सीआरएस निरीक्षण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------

पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी आसानी
मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने तीस मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। तब से मैलानी से पीलीभीत तक रेल सेवा शुरू नहीं हो सकी है। पीलीभीत तक सीधी ट्रेन न होने से लखनऊ, सीतापुर, बहराइच आदि क्षेत्र के लोग पूर्णागिरि जाने के लिए मैलानी आकर यहां से बसों में सवार होते हैं। यह सिलसिला पिछले पांच साल से चला आ रहा है। इसमें श्रद्धालुओं को परेशानियों के साथ ही पैसों की भी अधिक बर्बादी होती है। यदि अप्रैल से ट्रेनें सीधे पीलीभीत तक चलने लगें, तो इस बार श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि जाने में खासी सहूलियत हो जाएगी।
दिल्ली तक मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

ऐशबाग-पीलीभीत रेल खंड पर आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद अप्रैल से इस रूट पर ब्रॉडगेज ट्रेनों के चलने से लखीमपुर, गोला, फरधान, बांकेगंज और मैलानी के यात्रियों को यहां से काठगोदाम, टनकपुर और दिल्ली तक का सस्ता और सुहाना रेल सफर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed