फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be a fierce battle for 14 posts, the way for elections has been cleared by the High Court order.

Lakhimpur Kheri News: 14 पदों के लिए होगा घमासान, हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव का रास्ता हुआ साफ

Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
There will be a fierce battle for 14 posts, the way for elections has been cleared by the High Court order.
लखीमपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए प्रकिया शुरू होते ही दावेदारों ने मतदाता वकीलों को रिझाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। इससे पहले बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक आदेश को लेकर चुनाव के लिए असमंजस का माहौल बना था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से फरवरी 2026 तक किसी भी तरह के चुनाव करने पर रोक लग गई थी। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के सालाना चुनाव पर संकट छा गया था। दशकों से बायलॉज का पालन करते हुए जनवरी महीने में तीसरे सप्ताह तक मतदान कराया जाता रहा है। इस बार परंपरा टूटने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही बनारस में चुनाव कराने को लेकर एक रिट हाई कोर्ट में दाखिल हुई थी, जिसमें सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने बीसीआई के आदेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी असमंजस का दौर चल रहा था। यही कारण है चुनावी दावेदारों ने चुनाव प्रचार ठंडे बस्ते में डाल दिया था, लेकिन जिला अधिवक्ता संघ की ओर से हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए तय समय पर चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इसी के बाद 14 पदों के लिए चुनावी बिसात बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed