फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There will be a ban on entry of heavy vehicles in the city till 11 pm on Monday night.

Lakhimpur Kheri News: सोमवार की रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Sun, 21 Jul 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of heavy vehicles in the city till 11 pm on Monday night.
गोला में सावन मेले की तैयारियों जायजा लेतीं डीएम और एसपी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को एसपी, तहसील प्रशासन और नगर पालिकाध्यक्ष के साथ सावन मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन, रविवार और सोमवार को होने वाले अस्थायी रोडवेज बस अड्डे के संचालन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, शिव मंदिर जाने वाले मार्गों आदि की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नगर में शिव मंदिर मार्ग के आसपास के मार्गों पर ई-रिक्शे का संचालन और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सावन के प्रत्येक रविवार की मध्य रात तक रोडवेज बस अड्डे का संचालन मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहे के निकट सत्य प्रकाश अग्रवाल राइस मिल से परिसर से किया जाएगा। सोमवार की रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिव मंदिर जाने वाले मार्गों की मरम्मत, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, मंदिर परिसर में विद्युत व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे के साथ कंट्रोल रूम, साफ सफाई आदि के इंतजाम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगा रूट डायवर्जन
लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार व मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाईपास होते हुए और शाहजहांपुर, मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा से बाया रिलायंस पेट्रोल पंप से लखीमपुर की ओर मोहम्मदी बाईपास चौराहा से खुटार की ओर जाएंगे। खुटार से लखीमपुर, मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन मोहम्मदी बाईपास चौराहा रिलायंस पेट्रोल पंप बाईपास से लखीमपुर की ओर जाएंगे। अलीगंज से गोला की ओर आने वाले वाहन अलीगंज नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। यह प्लान रविवार ,सोमवार के साथ नाग पंचमी, बाबा भूतनाथ मेले के दिन प्रभावी रहेगा। जबकि अन्य दिनों में सामान्य रूप से यातायात व्यवस्था संचालित रहेगी।


यहां पार्किंग स्थल

लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन पशु बाजार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े किए जाएंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन मंडी समिति के अंदर पार्क होंगे। खुटार की ओर से आने वाले वाहन चीनी मिल ट्रक यार्ड के अंदर और मोहम्मदी मार्ग की ओर से आने वाले वाहन कंजा के पास पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed