फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was jam throughout the day in Salihabad and Secunderabad.

Lakhimpur Kheri News: सलिहाबाद और सिकंदराबाद में दिनभर रहा जाम

Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
There was jam throughout the day in Salihabad and Secunderabad.
लखीमपुर-सिकंदराबाद हाइवे पर सलिहाबाद के पास लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। लखीमपुर-गोला हाईवे बंद होने के दूसरे दिन मंगलवार को ज्यादा परेशानी देखने को मिली। लखीमपुर-सिंकदराबाद मार्ग पर सलिहाबाद चौराहे के पास साप्ताहिक बाजार की वजह से जाम लगा रहा। वहीं सिकंदराबाद में गोला मोड़ पर गन्ना वाहनों की वजह से जाम की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति रही। सलिहाबाद चौराहे के पास दोपहर दो बजे साप्ताहिक बाजार लगने से जाम की समस्या बन गई। जाम की वजह से रेंगते नजर आए। जाम में कई रोडवेज बस, कार, मैजिक सहित तमाम प्रकार के सवारी वाहन फंसे रहे, जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम को खुलवाने के लिए पुलिस बल लगा रहा, लेकिन कर्मियों की संख्या कम होने से ठीक से काम नहीं हो सका।
इधर, सिकंदराबाद में गन्ना वाहनों की वजह से जाम की समस्या बनी। इसको लेकर लोगों ने मांग की कि गन्ना वाहन रात में निकाले जाएं।
गोला क्रॉसिंग से छोटे वाहनों के निकलने का रास्ता साफ ः गोला गोकर्णनाथ/फरधान। गोला रेलवे क्राॅसिंग से मंगलवार को छोटे वाहनों के निकलने का रास्ता साफ कर दिया गया। वहीं गोला बाइपास भी खोल दिया गया, ताकि आवागमन में ज्यादा दिक्कतें न हो। गन्ना वाहनों को निकालने को लेकर भी रास्ता साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला रेलवे क्राॅसिंग से गन्ना वाहनों को निकालने के लिए एक निश्चित समय भी तय किया जा रहा है।

लखीमपुर-सिकंदराबाद हाइवे पर सलिहाबाद के पास लगा जाम। संवाद

लखीमपुर-सिकंदराबाद हाइवे पर सलिहाबाद के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed