{"_id":"66394a399348cf81980a9d64","slug":"there-should-be-relief-from-inflation-there-should-be-arrangements-for-education-and-employment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-119388-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महंगाई से मिले निजात, शिक्षा और रोजगार की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महंगाई से मिले निजात, शिक्षा और रोजगार की हो व्यवस्था
विज्ञापन
बार एसोसिएशन सभागार में चुनावी चर्चा करते अधिवक्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में जगह-जगह लग रही चुनावी चौपाल में वोटों के गुणा-भाग के साथ उम्मीदवारों के गुण-दोषों पर भी चर्चा हो रही है। प्रमुख मुद्दे, समस्याएं और समाधान पर अपने विचार रखे जा रहे हैं। सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार में चुनावी चर्चा में जुटे अधिवक्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
चुनावी चर्चा में मशगूल अधिवक्ता विशाल गुप्ता ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों को रोजगार मिल नहीं रहा। डिग्री तो है, लेकिन काम नहीं। जो सरकार युवाओं को रोजगार दिलाए, उसी का चयन किया जाए। रोजगार की तलाश में लोगों को पलायन न करना पड़े। अधिवक्ता गौरव वर्मा ने भी बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। कहा कि जरूरी वस्तुओं के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आमजन को दिक्कतें हो रही हैं।
महंगाई कम करने वाली सरकार का चुनाव हो। अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि जिले में कई विकास कार्य हुए हैं। सड़कें और ओवरब्रिज बनाए गए। कई अन्य काम अभी होने हैं। विकास के मुद्दे पर मतदान किया जाएगा। अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा ने कहा कि विकास और रोजगार के मुद्दे पर ही मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता राजा प्रताप सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिले के कई मुद्दे हैं। इनमें बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है। रोजगार मुहैया कराने वाले के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया जाएगा। अधिवक्ता आकाश, मो. नूर उल खां और मनीष पाल ने भी रोजगार और विकास के मुद्दे पर मतदान की बात कही। चुनावी चौपाल में अधिवक्ताओं ने जिले की कई समस्याओं का जिक्र किया। समाधान के प्रयासों पर भी चर्चा की गई।