{"_id":"67fe9dd0c4b7a3c9900bebf3","slug":"there-is-no-water-in-the-canals-crops-are-drying-up-due-to-lack-of-irrigation-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-143615-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहरों में पानी नहीं, सिंचाई न होने से सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहरों में पानी नहीं, सिंचाई न होने से सूख रहीं फसलें
विज्ञापन
बांकेगंज में सूखी पड़ी नहर। स्रोत-संवाद।
बांकेगंज। गर्मी की शुरुआत होते ही नहरें सूख गईं। इससे नहरों के भरोसे शाक-भाजी व गन्ने की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। आठ दिन से नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। सिंचाई न होने से फसलें सूखने लगी हैं।
क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए बनवसा बैराज से खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में पानी आता है। इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। बुधवार को नहरों का पानी बंद कर दिया गया था। एक हफ्ता बीतने के बाद भी पानी नहीं आया। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने से सिंचाई के अभाव में गन्ना और केला की फसलें सूखने लगी हैं।
बांकेगंज क्षेत्र के जो किसान नहर के पानी के सहारे फसलों की सिंचाई करते हैं, वे पानी न आने से मायूस हैं। उन्हें मंहगा डीजल खरीदकर सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। जेई एसएस सिंह ने बताया कि खीरी और सीतापुर ब्रांच नहरों में रोस्टर के मुताबिक पानी बंद किया गया है। 23 अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा। संवाद