फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no fertilizer on the committees, farmers are buying at an expensive rate

Lakhimpur Kheri News: समितियों पर खाद नहीं, महंगे रेट पर किसान खरीद रहे

Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
There is no fertilizer on the committees, farmers are buying at an expensive rate
साधन सहकारी समिति पर लटका ताला
लखीमपुर खीरी। बारिश शुरू होने के साथ यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है, लेकिन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। खाद की मांग ज्यादा और उपलब्धता कम होने से खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ब्लाक कुंभी और बांकेगंज क्षेत्र की कई साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। किसानों का कहना है कि इस वक्त गन्ना और धान की फसल में यूरिया डालने की जरूरत है। अब ब्लॉक की गोला क्षेत्र की 100 टन भंडारण क्षमता वाली साधन सहकारी समिति ममरी अजान झाऊपुर छितौनिया और 100 टन भंडारण क्षमता वाली सहकारी समिति रोशन नगर महेशपुर में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मजबूरन उन्हें 267 रुपये वाली यूरिया खाद की बोरी प्राइवेट दुकानों से 270 से 280 रुपये बोरी की दर से खरीदनी पड़ रही है। उधर ममरी समिति के सचिव इंद्रेश कुमार, झाऊपुर समिति के सचिव मिथिलेश सिंह यादव, रोशन नगर के सचिव दिलीप सिंह यादव का कहना है कि समिति पर यूरिया का टोटा 10 दिन से चल रहा है। डिमांड चेक लगी हुई है फिर भी जिले से यूरिया अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल पसगवां, अमीरनगर, निघासन, मोहम्मदी की समितियों का है। यहां भी किसान खाद के लिए परेशान हैं।


डाॅ. प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि यूरिया को सहकारी समितियों पर शीघ्र भेजा जाएगा। तब तक किसान खुले बाजार से यूरिया खरीद कर फसलों में प्रयोग करें।
जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां

जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके का स्टाक प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सहकारी समितियों को आवश्यकता और मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े।
अरविंद कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed