फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no arrangement for water for the patients in this scorching heat

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में मरीजों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं

Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for water for the patients in this scorching heat
गोटैयाबाग में मरीज को देखती डॉ. अं​शिका गुप्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। मेला में आए मरीजों को दवाएं तो मिलीं, लेकिन पानी की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह हाल अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला। कहीं वाटर कूलर खराब मिले तो कहीं सरकारी हैंडपंप व आरओ मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन

शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद में पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं मिली। यहां पर आरओ मशीन है, जो पिछले काफी समय से खराब है। आने वाले मरीज व डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ अपने साथ पानी लेकर आते हैं। हालांकि निरीक्षण के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता पहुंचे, उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मलनगर पर भी पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर सरकारी हैंडपंप है, लेकिन काफी समय से खराब है। इसके अलावा पानी के लिए अन्य कोई भी व्यवस्था नहीं है। यहां पर भी मरीज के साथ ही स्टाफ पानी साथ लेकर आते है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौटैयाबाग में भी पानी की व्यवस्था नहीं मिली। हालांकि डॉक्टर अंशिका गुप्ता ने बताया पानी केन मांगते हैं, जो आज आया नहीं है। लगातार बिगड़ती जा रही अव्यवस्थाओं को लेकर जब सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता से फोन पर बात की गई तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बरवर में भई पेयजल की किल्लत
बरवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवर में भी पानी की किल्लत देखने को मिली। यहां इंडिया मार्का हैंडपंप तो लगा है, जो खराब है। यह दूषित पानी देता है। मरीजों को पीने के लिए पानी बाहर से लाना पड़ता है। जन आरोग्य मेला में डॉ. वैभव गंगवार ने दोपहर एक बजे तक 41 मरीजों को दवाएं दीं।
---------------
सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नौरंगाबाद और निर्मलनगर का औचक निरीक्षण सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। दोनों केंद्रों पर स्टाफ उपस्थिति मिला। साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल दिया। सीएमओ ने कहा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना विभाग की प्राथमिकता है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर एक माह तक आयोजित होने वाले एनसीडी कार्यक्रम को लेकर भी निर्देश दिए।
---------------
जंगबहादुरगंज में भी पानी की किल्लत
पसगवां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगबहादुरगंज में भी पेयजल का संकट है। यहां पर वाटर कूलर और इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से मरीजों व स्टाफ को पानी के लिए पानी नहीं मिल पाता है। यह समस्या आज से नहीं बल्कि काफी समय से है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं देते। चिकित्साधिकारी डा. रमाकांत वर्मा ने रविवार को मरीजों को दवाएं दी। संवाद

---------------
पांच पीएचसी पर 258 मरीज पहुंचे
मितौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरहा में 59 मरीज, कैमहरा में 57 मरीज, सन्डिलवा में 58 मरीज, कल्लुआमोती में 51 व चुरईपुरवा में 33 मरीज दवा लेने पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पीएचसी पर मरीजों व तीमारदारों के लिए आरओ लगे हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed