Lakhimpur Kheri: मैलानी से पीलीभीत के बीच जल्द ट्रेन चलने की जगी आस, तेजी से हो रहा काम
आरवीएनएल के सिविल साइट इंजीनियर रवि प्रकाश ने बताया कि शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच युद्धस्तर पर तीव्रगति से काम हो रहा है। संदेई हाल्ट से माला स्टेशन की तरफ साढ़े चार किमी पटरियों की वेल्डिंग भी हो चुकी है।
विस्तार
मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच पूरे सेक्शन में बड़ी लाइन का ट्रैक बिछाया जा चुका है। ट्रैक की मिनी पैकिंग का काम तेजी से चल रहा है। इससे मैलानी से सीधे पीलीभीत तक जल्द ही ट्रेन संचालन की उम्मीद जगी है।
आमान परिवर्तन के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर तीस मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद मैलानी-शाहगढ़ के बीच नौ नवंबर से ट्रेन संचालन शुरू हो चुका है। वन विभाग की आपत्ति के कारण माला जंगल में काम शुरू करने में देरी हुई। एनओसी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने ने माला जंगल सहित शाहगढ़ से पीलीभीत तक पूरे सेक्शन में ट्रैक बिछा दिया है।
संदेई हाल्ट-माला स्टेशन के बीच जंगल में पटरियों की वेल्डिंग का काम जारी है। इसके अलावा माला नदी के पुल के दोनों पिलर तैयार है। पीलीभीत-माला के बीच स्थित पुल संख्या 265 भी तैयार है। इस पर गर्डर लांचिंग के साथ ट्रैक भी पड़ गया है। माला यार्ड में मेन लाइन का काम पूरा हो गया है। यार्ड में लाइन नंबर एक और तीन के ट्रैक बिछाने के लिए अब भी वन विभाग अड़ंगा लगा रहा है। इसी के चलते काम बाधित है।
UP: 'मेरे बाप और भाई के साथ संबंध बनाओ...', वर्ना दे दूंगा तलाक, पति ने रखी शर्मनाक डिमांड; अफसर भी हुए हैरान
विद्युतीकरण के लिए माला और संदेई हाल्ट के बीच फाउंडेशन का काम चल रहा है। फाउंडेशन का काम पूरा होते ही खंभे गाड़ने का काम शुरू हो जाएगा। सीनियर साइट इंजीनियब्रिज आरवीएनएल ऐश्वर्यकांत के मुताबिक ब्रिज के काम तेजी से कराए जा रहे हैं।
माला जंगल में जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं काम
आरवीएनएल के जीएम और ऐशबाग-पीलीभीत रेल परियोजना के प्रबंधक केएम विश्वकर्मा का कहना है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला जंगल में आमान परिवर्तन का काम जान हथेली पर रखकर किया जा रहा है। अक्सर बाघ और अन्य हिंसक वन्य पशुओं का सामना हो जाता है। शनिवार शाम चार बजे एक तेंदुआ ने उनके करीब से गुजरकर गया। एक दिन बाघिन अपने दो शावकों के साथ जंगल से निकलकर ट्रैक के पास आ गई, जिससे काम कर रहे श्रमिक घबरा गए।
आरवीएनएल के सिविल साइट इंजीनियर रवि प्रकाश ने बताया कि शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच युद्धस्तर पर तीव्रगति से काम हो रहा है। संदेई हाल्ट से माला स्टेशन की तरफ साढ़े चार किमी पटरियों की वेल्डिंग भी हो चुकी है। अतिशीघ्र माला तक वेल्डिंग का काम पूरा हो जाएगा। ट्रैक की मिनी पैकिंग का काम चल रहा है। इसके बाद फाइनल पैकिंग कराई जाएगी।
आरवीएनएल के सीनियर साइट इंजीनियर विद्युत मधुर गोयल ने कहा कि विद्युतीकरण के लिए माला जंगल में फाउंडेशन का काम चल रहा है, जोकि ढाई किमी तक हो चुका है। खंभे खड़े करने का काम भी चल रहा है, ताकि जनवरी के आखिर तक विद्युतीकरण का काम पूरा किया जा सके।