फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is an increased demand for the construction of the Sujaikunda bridge which has been incomplete for 30 years

Lakhimpur Kheri News: 30 वर्षों से अधूरे पड़े सुजईकुंडा पुल को बनवाने की बढ़ी मांग

Wed, 12 Mar 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There is an increased demand for the construction of the Sujaikunda bridge which has been incomplete for 30 years
रंगी लाल राजपूत
धौरहरा। करीब 30 वर्ष पहले धौरहरा और सुजईकुंडा के बीच एक पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। आधे अधूरे निर्माण के बाद यह पुल का कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में इस रास्ते से लोगों का आवागमन होता है, दर्जनों गांवों को यह रास्ता जोड़ता भी है लेकिन जनप्रतिनिधियों की सुस्ती के कारण दिक्कतों का खामियाजा इलाके के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक वह लोग इसे बनवाने के लिए मांग उठाते रहे और कई बार प्रदर्शन भी किया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मजबूरन ग्रामीणों ने खुद कारसेवा कर पुल के किनारे पटाई कर रास्ता बनाया लेकिन यह रास्ता भी हर बार भीषण बाढ़ में बह जाता है।
विज्ञापन


बरसात के समय हो रहे हादसे

धौरहरा तहसील क्षेत्र के सुजईकुंड़ा पड़ितपुरवा का पुल अब नेताओं के वादों का पुल बन चुका है। तीस वर्षों से यह अधूरा पुल नदी के बीच सफेद हाथी बनकर खड़ा है। धौरहरा को पंडित पुरवा सुजई कुंड़ा, बिंजहा भटपुरवा, हरसिंगपुर सहित 25 गांवों को तहसील मुख्यालय धौरहरा से जोड़ने वाला पुल न बनने से हजारों लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस पुल को बनाने के लिए इन गांवों के हजारों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा। वहीं इन गांवों से धौरहरा राजकीय इंटर कॉलेज पढ़ने आने वाले छात्रों ने दो वर्ष पूर्व धौरहरा के सिनेमा बाइपास पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया, पर अधिकारियों और नेताओं के आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। लोगों की समस्या जस की तस बरकरार है। बरसात के समय पानी अधिक होने पर इस जगह कई हादसे भी हो चुके हैं।

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

रंगी लाल राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed