{"_id":"6ab42d2cfec6780bac02e1a6","slug":"uttarakhand-defeated-tambaur-to-win-the-kabaddi-championship-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185846-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उत्तराखंड ने तंबौर को हराकर जीती कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उत्तराखंड ने तंबौर को हराकर जीती कबड्डी चैंपियनशिप
Thu, 24 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ मौजूद खिलाड़ी। संवाद
निघासन। सिंगाही कस्बे के गुड़ मंडी मैदान में वामन द्वादशी महोत्सव के तहत चल रहे पांच दिवसीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में बुधवार को उत्तराखंड ने तंबौर को 36-14 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। विजेता टीम को ट्रॉफी और 10 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम ने 36 अंक हासिल किए, जबकि तंबौर 14 अंक ही जुटा सका। निर्णायक सर्वेश यादव और देवेश गुप्ता ने उत्तराखंड को विजेता घोषित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार और डॉ. एमआर सेठी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 10 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। इस दौरान सभासद राहुल गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, रामदीन मौर्य, अनुदीप पुरवार, कमेंटेटर सैय्यद दिलशाद समेत कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।