Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is a shortage of 3.38 lakh voters, and the opportunity to add names will open again

Lakhimpur Kheri News: 3.38 लाख मतदाताओं की कमी, फिर खुलेगा नाम जुड़वाने का मौका

Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of 3.38 lakh voters, and the opportunity to add names will open again
पुनरीक्षण अ​भियान के दौरान शहर के एक मतदान पर बैठे बीएलओ। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले की मतदाता सूची में 3.38 लाख मतदाताओं की कमी आई है। अब छूटे हुए और नए मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने का फिर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

17 नवंबर को ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होने के साथ ही दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद चार जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

एसआईआर से पहले जिले में 28,89,872 मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान मृतक, नो मैपिंग और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को हटाने के बाद 5,13,413 मतदाता सूची से बाहर हुए, जबकि 1,75,282 नए मतदाता जुड़े। इस तरह एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 25,51,741 रह गई। पहले की तुलना में 3,38,131 मतदाता कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अक्तूबर में भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें नए मतदाताओं के फार्म-6 भरवाने के साथ एसआईआर में छूटे उन लोगों को भी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया हुई, जिन्होंने जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। अब 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में नाम जुड़वाने, हटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे।
----------------
इस बार पांच बूथ बढ़े
जनपद में पहले 1,649 मतदान केंद्रों पर 3,282 बूथ थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 3,287 हो गई है। एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भर सकते हैं। कोई पात्र युवा मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे, इसके लिए कॉलेज प्रशासन को नोडल बनाया गया है। कॉलेज अपने यहां के युवाओं के फार्म-6 भरवा सकेंगे।

--------------
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र एसआईआर से पूर्व एसआईआर के बाद
घटे मतदाता
पलिया
3,67,807
3,22,322
45,485
निघासन
3,53,604
3,26,572
27,032
गोला
4,03,722
3,41,641
62,081
श्रीनगर
3,30,817
3,01,351
29,466
धौरहरा
3,47,597
3,09,095
38,502
लखीमपुर
4,23,012
3,43,978
79,034
कस्ता
3,15,524
2,87,702
27,822
मोहम्मदी
3,47,784
3,19,080
28,704
कुल
28,89,872
25,51,741
3,38,131
नोट : ये आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।
-------------------------
युवाओं से वोट बनवाने की अपील

एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में अपना वोट जरूर बनवाएं। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपने आसपास और परिचित पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed