फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are seven turns on a two kilometer road, there is a traffic jam in Khiri town

Lakhimpur Kheri News: दो किमी सड़क पर सात मोड़, खीरी टाउन में लगता है जाम

Wed, 28 May 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There are seven turns on a two kilometer road, there is a traffic jam in Khiri town
खीरी टाउन में मोड़ के पास लगा जाम। संवाद
लखीमपुर/ खीरी टाउन। शहर से पांच किलोमीटर दूर खीरी टाउन कस्बे में जाम की समस्या मुसीबत बनती जा रही। मुख्य वजह कस्बे की दो किलोमीटर लंबी सड़क पर सात मोड़ होना है। जाम से राहगीर तो परेशान होते ही हैं साथ ही व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब नाले का निर्माण कराए जाने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहला मोड़ पुलिस चौकी तो दूसरा बाजार के पास है। यहां पर अतिक्रमण के साथ ही ई-रिक्शा सहित अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जो जाम की वजह बनते हैं। तीसरा मोड़ एटीएम के पास है, यहां अधिकतर समय जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

इसके बाद लहरपुर बस अड्डे के पास मोड़ है, यहां भी जाम लगता है तो अगले मोड़ मगदूम साहब की मजार और इंडियन बैंक के पास हैं। सभी मोड़ दो किलोमीटर के दायरे में हैं। यहां भी जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपाई तक सीमित रहा हाईवे का काम
खीरी कस्बे से होकर हाईवे निकलना प्रस्तावित है। मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई की ओर से इसकी नपाई हो चुकी है। कुछ हिस्से का अतिक्रमण भी हटाया जा चुका है, लेकिन पिछले दो साल से मामला ठंडे बस्ते में है। अगर हाईवे का निर्माण शुरू हो जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मामले में एनएचएआई के अफसर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।


खीरी कस्बे में सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि पानी निकास अच्छे से हो सके। सड़क चौड़ीकरण का काम नगर पंचायत से नहीं, बल्कि लोक निर्माण विभाग या एनएचएएआई से कराया जाना है। इसकी जानकारी नहीं है। जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। -विनीत कुमार, ईओ, खीरी टाउन

खीरी टाउन में मोड़ के पास लगा जाम। संवाद

खीरी टाउन में मोड़ के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed