{"_id":"57c5d1a54f1c1bbf762cbd5a","slug":"there-are-scholarships-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्रवृत्ति से मंजिल हुई आसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्रवृत्ति से मंजिल हुई आसान’
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाले मुजाहिद ने इस बार भी किया आवेदन
विद्यार्थी जीवन में छात्र-छात्राएं सफलता पाने की हजारों उम्मीद लगाए लगन और निष्ठा से पढ़ाई करते हैं, किंतु आर्थिक तंगी हजारों मेधावियों और अभिभावकों के सपनों को चकनाचूर कर देती है। अमर उजाला फाउंडेशन ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से हजारों मेधावियों के सपनों को गगनचुंबी उड़ान दी हैै। वर्ष 2016 में आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए नगर और गांवों के विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
नगर से लगी ग्राम पंचायत गोला देहात के नवोदय इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले से चयनित कक्षा नौ के छात्र मोहम्मद मुजाहिद अंसारी से प्रेरित होकर कॉलेज के तमाम विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में लगे हैं। मुजाहिद ने इस बार भी आवेदन किया है। कॉलेज में विज्ञान वर्ग से कक्षा 11 के छात्र मुजाहिद ने बताया कि उनके पिता जावेद अंसारी मजदूरी करते हैं। मां रोशन अंसारी, छोटा भाई मुसाहिद, बहन हिफ्जा सहित पांच लोगों के परिवार का भरण पोषण पिता मजूदरी करके करते हैं। ऐसे में उसे विज्ञान वर्ग से प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाना पिता के लिए मुश्किल हो रहा था। साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना संजोए मुजाहिद ने वर्ष 2014 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास की और दो वर्षों से मिल रही छात्रवृत्ति के कारण उसे अपना सपना साकार होते दिख रहा है। उसने वर्ष 2015 में फार्म भरा था किंतु बीमार होने के कारण वह छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं दे सका, जिसका उसे मलाल है। इस वर्ष उसने ऑनलाइन आवेदन किया है और शिक्षकों की मदद से परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। उसे देखकर कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों ने भी फार्म भरे हैं। विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्रबंधक हरद्वारी लाल वर्मा और प्रधानाचार्य भी काफी उत्साहित हैं।
ममरी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रबंधक डॉ उमेशचंद वर्मा, प्रधानाचार्य राममूर्ति का कहना है कि विद्यार्थी अमर उजाला की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित हैं, प्रतिदिन दर्जनों छात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अगस्त होने के कारण विद्यार्थी जानकारी लेने कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन का अंतिम दिन आज
लखीमपुर खीरी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यदि आपने आज आवेदन नहीं किया तो छात्रवृत्ति पाने के लिए आयोजित होने वाले परीक्षा में भाग लेने से रह जाएंगे। अमर उजाला फाउंडेशन यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने का बेहतर मौका देता है। इस बार आवेदन करने की प्रक्रिया बदली गई है। हार्ड फार्म के बजाय विद्यार्थियों को ऑन लाइन आवेदन करना होगा। इसमें विद्यालय प्रशासन भी सहयोग करेगा। छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों के पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साइबर कैफे से भी विद्यार्थी अमर उजाला की साइट पर आवेदन कर सकते हैं। अमर उजाला की साइट पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत मेल आईडी बनानी होगी।