फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are many localities power failure

गुल रही कई मोहल्लों की बिजली

Fri, 27 Mar 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
There are many localities power failure
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, लोड पड़ने पर उपकेंद्रों के उपकरण भी दगा देने लगे हैं। गुरुवार की देर रात छाउछ उपकेंद्र का ब्रेकर खराब होने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप रही। जिससे लोगों को रात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात में 11 बजे से पांच घंटे के लिए लागू की गई रोस्टरिंग के बाद चार बजे जैसे ही बिजली सप्लाई बहाल की गई, वैसे ही छाउछ उपकेंद्र्र के 33 केवी का ब्रेकर खराब हो गया। इसी बीच गढ़ी पॉवर हाउस में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी आ गई। दो उपकेंद्रों पर आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में बिजली विभाग को करीब तीन घंटे का समय लग गया। इधर रोस्टरिंग के बाद उपकेंद्रों में आई खराबी से गढ़ी रोड, सरनापुरम, भुईफोरवानाथ, मेला-मैदान, निघासन रोड, हाथीपुर उत्तरी, हाथीपुर कोठार, इमली चौराहा, कपूरथला, अर्जुनपुरवा समेत कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात भर बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उपकेंद्रों की खराबी दूर होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। जेई मनोज पुष्कर का कहना है कि फाल्ट आने पर रात में बिजली कर्मियों के साथ खराबी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था। लोगों को समय से बिजली की सप्लाई दे दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed