फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are former MP Verma

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा नहीं रहीं

Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 09 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
There are former MP Verma
निधन - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद रवि वर्मा की थीं मां
विज्ञापन

 तीन बार सांसद रहीं ऊषा वर्मा का बुधवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे मुंबई के अस्पताल में बीमारी से निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।
ऊषा वर्मा ने मुंबई में अपने छोटे पुत्र प्रेम प्रकाश वर्मा के आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी अरसे से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज से पीड़ित थीं उनका इलाज चल रहा था। ऊषा वर्मा वर्ष 1980, 1984 और 1989 में कांग्रेस से सांसद रहीं। बाद में वह सपा में शामिल हो गईं थीं। उनके बड़े पुत्र रविप्रकाश वर्मा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य हैं। 

ऊषा वर्मा का शव हवाई जहाज से लखनऊ लाया जाएगा जहां से कार से यहां लाकर नगर स्थित आवास पर गुरुवार को दर्शनार्थ रखा जाएगा। शव यात्रा शुक्रवार को सुबह 10 बजे घर से निकलेगी और अंतिम संस्कार नगर के खुटार मार्ग स्थित मिल परिसर में होगा। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा के निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed