फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There are also about 20 tigers in the Mohammadi-Gola range

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी-गोला रेंज में भी हैं करीब 20 बाघ

Sun, 30 Jul 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
There are also about 20 tigers in the Mohammadi-Gola range
मोहम्मदी रंज जंगल में मौजूद बाघ।
बांकेगंज। भारत सरकार ने टाइगर एस्टीमेशन 2022 का विस्तृत परिणाम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक बाघों के लिए संरक्षित दुधवा टाइगर रिजर्व में 153 बाघ होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि डीटीआर से अलग दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी और गोला रेंज में भी 20 बाघों की मौजूदगी है। इसे गणना में शामिल किया गया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा मोहम्मदी रेंज में बताए जाते हैं। बाघों के हमलों की घटनाओं के बाद बाघों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाए गए कैमरों में इस बात की पुष्टि पहले भी हो चुकी है। यह अलग बात है कि इनमें से कुछ बाघ बफरजोन की मैलानी रेंज तक आते-जाते रहते हैं। हालांकि, अधिकांश बाघ मोहम्मदी रेंज के जंगल में कठिना नदी के किनारे और जंगल से सटी आबादी के बीच खेतों में ठिकाना बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी और गोला रेंज को दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में भले ही शामिल न किया गया हो लेकिन ये दोनों रेंज बाघ बहुल मानी जा रही हैं। हलांकि अभी इन दोनों रेंज को तराई एलिफैंट रिजर्व में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी और गोला रेंज में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुधवा टाइगर रिजर्व में होने वाले बाघ एस्टीमेशन के साथ दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी और गोला रेंज में भी कैमरे लगाकर एस्टीमेशन किया जाता है।
-संजय बिस्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed