{"_id":"65b6bd541c4c9384e60e63f8","slug":"there-are-a-lot-of-tiger-sightings-in-dudhwa-these-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-113617-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में इन दिनों खूब हो रहे बाघ के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में इन दिनों खूब हो रहे बाघ के दीदार
विज्ञापन
दुधवा की किशनपुर में बैठा बाघ। स्त्रोत सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर रेंज में इनदिनों सैलानियों के बाघ के दीदार हो रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए यह दो जगहें पसंदीदा बदन गई हैं।
शनिवार को जंगल सफारी को गए सैलानियों को नजदीक से बाघ दिखाई दिया। सैलानियों ने बाघ को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। किशनपुर रेंज में जहां बाघ झाड़ियों के बीच जीभ निकालता हुआ नजर आया। वहीं, दुधवा में बाघ दहाड़ते हुए झाड़ियों से होकर जंगल के रास्ते पर आने के बाद दूसरी तरफ चला गया।
पार्क सूत्रों के मुताबिक, अमानगढ़ क्षेत्र में बाघ इनदिनों ज्यादा दिख रहा है। किशनपुर रेंज में भी जंगल भ्रमण करने जाने वाले सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। रविवार को भी पार्क में सैलानियों की भीड़ देखी गई और नकउहा नाले पर मगरमच्छ देखने के लिए भी भीड़ लगी रही। हालांकि धूप न निकलने की वजह से मगरमच्छ नहीं दिखे। संवाद