{"_id":"574851034f1c1b9b37690784","slug":"then-the-harsh-climate-frown-glowing-sun-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तल्ख हुए मौसम के तेवर, दिन भर तपा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तल्ख हुए मौसम के तेवर, दिन भर तपा सूरज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल
सप्ताह की शुरुआत में दो दिन आंधी के साथ हुई मूसलाधार वर्षा के बाद एक बार फिर मौसम ने अपने तेवर कड़े कर दिए हैं। कड़ी धूप से पूरा जिला तप रहा है। तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन उमस बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर होते-होते धरती गर्म तवे से तपने लगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ी धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से दिन भर लोग पसीने से तरबतर दिखे। सुबह दस बजे तक तो गनीमत रही लेकिन इसके बाद जो गर्मी बढ़नी शुरू हुई तो लोग बेहाल हो उठे।
दोपहर के समय कई घंटे बिजली कटौती होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। इस दौरान लोगों को घरों ओर दफ्तरों में भी राहत नहीं मिल पाई। बाहर निकले तो कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया। जिन्हें जरूरी काम था वही घर से बाहर निकले। बाकी लोग पेड़ों की छाया तलाशते दिखे। जो लोग घर से बाहर निकले भी उन्होंने धूप से बचाव के लिए गमछा, कैप, चश्मे, ग्लब्स का सहारा लिया। इसके बावजूद लोगों को बाहर निकलने में पसीने छूट गए।